सफलता


दोस्तो,

सफल तो सभी होना चाहते है, किंतु कोई यह जानना नही चाहता है कि “सफलता क्या है | आज का यह लेख इसी पर आधारित है | 

हम सभी के विचार अलग-अलग होते है | लक्ष्य भी अलग-अलग होते है लेकिन किसी दुसरे को कोई लक्ष्य निर्धारित करता देख हम भी वही लक्ष्य निर्धारित करने का भुल कर बैठते है | जो मेरे पड़ोस में रहने वाले प्रकाश ने किया | उसने राजीव को प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारी करता देख प्रकाश ने भी प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारी करने का फैसला किया | दोनों लग उसे पाने कि होड़ में, कुछ महीनों तक उन दोनों को देखने से लगता था, ये दोनों प्रतियोगिता परीक्षा पास कर के ही दम लेंगे पर ऐसा हुआ नही |  प्रकाश थक-हार कर प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारी करना छोड़ देता है | लेकिन  प्रतियोगिता परीक्षा पास करना राजीव की जिदद थी | इसलिए वो परीक्षा की तैयारी करता रहा और कुछ महीनों के कठिन परिश्रम के बाद वो दिन आ ही गया जब उसने प्रतियोगिता परीक्षा को पास कर लिया | फिर तो बस सभी के मुँह में एक ही नाम था राजीव,

राजीव की चर्चा आस-पड़ोस इस तरह फ़ैल जाती है, जैसे जंगल में लगी आग | हर कोई राजीव का ही गुणगान करता नजर आता है, और लक्ष्य प्राप्त करने से पहले ही हार मान लेने पर प्रकाश का मजाक बनाया जाने लगता है | आस-पड़ोस के लोग अपने बच्चो को यह समझाने में लग जाते है कि तुम भी बड़े होकर एक दिन राजीव के जैसे ही सफल आदमी बनना न की प्रकाश की तरह असफल | 
क्या आज दौर में सफलता का बस यही मतलब रह गया है कि स्वयं द्वारा एक लक्ष्य निर्धारित कर लो और उसे प्राप्त कर के सफल व्यक्तियों कि सूची में शुमार हो जाओ | क्या समाज के मापदंड के अनुसार किसी को सफल या असफल कहना उचित होगा? क्या आपके नजर में भी किसी एक चीज को पा लेना ही सफलता है |  अगर आप इस तरह कि सोच रखते है, तो सफलता से आपका दूर-दूर तक कोई वास्ता नही है |  क्योंकि इस समाज के अनुसार आप सफल व्यक्ति जरुर होंगे लेकिन स्वयं की नजरों में एक असफल व्यक्ति ही रहेंगे |  इसलिए सफल बनने हमे यह जानना बेहद जरुरी है कि ”सफलता क्या है?”

चलिए, मैं आपको सफलता से परिचित कराता हूँ | 



safalta
safalta



अगर सीधे शब्दों में कहा जाये तो “हर वो work जिसे करने से हमे सच्ची खुशी मिलती है, वो ही सफलता है |” सच्ची खुशी आपको अच्छे work करने से ही मिलेगी | क्या आपने कभी ऐसा work किया है जिससे आपको सच्ची खुशी मिली हो | 
हम सभी रोज बहुत से work करते है, पर हमे यह पता नही है, कि कौन से work करने से हमे सच्ची खुशी मिलेगी | हमारे पास करने के लिए बहुत से कार्य है, जिनमे से अच्छे कार्य को चुनना भी कठिन नही है | कुछ अच्छे कार्य मैं आपके साथ Share कर रहा हूँ | जिसे आप अपनी जिन्दगी में सामिल कर सच्ची खुशी पा सकते है, जो आपको स्वयं की नजरों में एक सफल चरित्रवान व्यक्ति बना देगा | क्योंकि “महत्व यह नही रखता की समाज आपके बारे में क्या सोच रखता है, महत्व तो यह रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोच रखते है |



कुछ कार्य जो आपको जरुर करना चाहिये

o   सुबह की सैर पर जाना | 
o   योगा करना | 
o   एकान्त में चिंतन करना as possible.
o   प्रकति को निहारना | 
o   ज्ञान के लिए पढ़ना, उस ज्ञान को दूसरों के साथ Share करना | 
o   अपनी विशेष प्रतिभा का पता लगाना | 
o   अच्छी विचारों का अनुकरण करना | 
o   अपने कर्मो के प्रति जिम्मेदार रहना | 
o   सदा मीठी वाणी बोलना | 
o   जो कार्य आपको करना पसंद है, उसे प्रभावी ढंग से करना | 
o   अच्छे बुरे में फर्क करना | 
o   पेड़ लगाना, गंदगी न फैलाना | 
o   दूसरों की मदद करना | 
o   अपना विचार रखना | 
o   बुराई करने से बचना | 
o   अपनी गलतियों को Accept करना | 
o   अच्छी चीजों की तारीफ करना | 
o   अच्छे कार्य करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना | 
o   अच्छी बातों को डायरी में लिखना | 


ये सभी कार्य सफलता के ही उदाहरण है, क्योंकि इन्हे करने से आपको सच्ची खुशी मिलेगी | आपके समझ से भी सफलता के और कई उदहारण हो सकते है, क्योंकि “सफलता किसी एक चीज में बंधी नही है, बल्कि सफलता तो सभी चीजों में है  |” अगर कहा जाये तो हम सफलताओं से घिरे हुए है |  इसलिए किसी ने क्या खूब कहा है, “जहाँ हर तरफ रौशनी ही रौशनी हो, वहाँ अंधेरो का नामोनिशान नही होता |” मेरे नजरिये से हर एक व्यक्ति सफल है, क्योंकि “सफलता उनके चारो ओर फैला हुआ है |”  


safalta
safalta




  

Post a Comment

0 Comments