जीवन क्या है?

दोस्तो,


जीवन एक रहस्य है। इसे समझने का प्रयास बहुत लोगों ने किया पर कोई  इसे समझ ही नही पाया, कि जीवन हमे क्यों मिली है? क्यों हमारा जन्म हुआ है? अभी भी इन सवालों का एक दम सटिक जवाब देना संभव नही है। लेकिन बहुत से महान व्यक्तियों ने जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किये है, उनमे से कुछ मैं आप के साथ Share कर रहा हूँ। 



o   जीवन वास्तव में आसान है, लेकिन हम इसे जटिल बनाने पर जोर देते हैं। - कन्फ्यूशियस
o   अतीत में  न रहो, भविष्य का सपना न देखा करो, अपना ध्यान सिर्फ वर्तमान पर केंद्रित करो । - बुद्धा
o   खुश होने के लिए, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने जीवन का आनंद ले. यही बात मायने रखती है। - ऑड्रे हेपब्र्न
o   दूसरों के लिए जीने वाला जीवन ही लाभप्रद होता है। - अल्बर्ट आइंस्टीन
o   जीवन गति और ठहराव के बीच एक संतुलन है। - ओशो
o   जीवन सिर्फ परेशानियों को हल करने का नाम नही है, बल्कि उनसे सीख लेना ही जीवन है।
o   इंतजार मत करो, तुम जितना सोचते हो जिन्दगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
o   तुम्हारा जीवन दुनिया के लिए एक सन्देश है, इसे प्रेरणादायी बनाओ।
o   जीवन बहुत छोटी है इसे दुखी रहकर बर्बाद न करे, स्वछंद रहे, खुश रहे, वो करे जो आप करना चाहते है।




हमे जीवन क्यों मिली है? इसका जवाब देना असंभव है। पर हमे अपने जीवन को किस प्रकार जीना चाहिये। ये हमे जरुर पता होना चाहिये। हमे अपने इस जीवन का सदुपयोग करना चाहिये। जहाँ तक संभव हो दूसरों की मदद करे। सच्चाई की राह में चले। वो करे जो आप करना चाहते है। किसी ने ठीक ही कहा है कि “अगर सौ साल कि जिन्दगी जीना है, तो अपने जिन्दगी में कुछ ऐसा कर जाओ कि दुनिया तुम्हे सौ साल याद करे।“




jivan kya hai
Jivan kya hai

Post a Comment

0 Comments